{"_id":"63ba97915340ee650e29fc2e","slug":"saptahik-kanya-rashifal-09-15-jan-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (09-15 Jan) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (09-15 Jan) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 08 Jan 2023 03:45 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:45 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने किसी इष्ट-मित्र या शुभचिंतक की मदद से घर-परिवार या फिर कारोबार की बड़ी उलझन को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी चिंताओं को दूर करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने किसी इष्ट-मित्र या शुभचिंतक की मदद से घर-परिवार या फिर कारोबार की बड़ी उलझन को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े जिन लोगों का पैसा बाजार में फंसा हुआ है, उन्हें इस सप्ताह बड़ी कामयाबी मिल सकती है। अप्रत्याशित रूप से आपका फंसा धन निकल सकता है। हालांकि कारोबार का विस्तार या फिर किसी नई योजना में धन खूब सोच-समझकर निवेश करें। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।