{"_id":"659a7c90b85a199c320c5d07","slug":"saptahik-kanya-rashifal-08-14-jan-2024-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में अपने कार्य को पूरी सावधानी के साथ करें तथा उसे किसी के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। इस सप्ताह आपको न सिर्फ अपने करियर और कारोबार में बल्कि निजी जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में भी मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ विवाद हो सकता है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान भावनाओं में बहकर किसी भी अहम मामले में निर्णय लेने से बचें और किसी से ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे युवाओं का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस सप्ताह अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें, अन्यथा आपके प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।