{"_id":"647c2e0e90397bd9df092042","slug":"saptahik-kanya-rashifal-05-11-june-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (05-11 June) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (05-11 June) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 05 Jun 2023 11:23 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:23 AM IST
सार
यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी सूचना मिल सकती है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किस्मत के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी सूचना मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ और उन्नति करने के अवसर प्राप्त होंगे। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि-विवेक और कठिन परिश्रम की बदौलत कोई बड़ी अचीवमेंट हासिल करने में कामयाब होंगे। सीनियर और जूनियर आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। हालांकि ऐसी स्थिति में आपको अभिमान करने या बड़बोलेपन से बचना होगा। यदि आप भूमि-भवन की खरीद या बिक्री की सोच रहे हैं तो कागज संबंधी काम बड़ी सावधानी के साथ करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी बहुप्रतीक्षित चीज के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपको इस सप्ताह कोई मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। किसी के साथ हाल में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चहले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल रंग का फूल चढ़ाकर करें एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।