फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 02-08 Jan weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (02-08 Jan) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 01 Jan 2023 01:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 01:22 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको अपनी सेहत, संबंध और सामान का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 02-08 Jan weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको अपनी सेहत, संबंध और सामान का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। यदि आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो आपको तमाम तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। यदि किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद है तो उसे मनभेद बिल्कुल न बनने दें और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत से ही पारिवारिक विवाद और चीजों के अचानक खराब होने को लेकर मन परेशान रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और किसी भी जोखिम भरी योजना या चीजों पर धन निवेश करने से बचें। कन्या राशि के जातक वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। साथ ही साथ अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह माता की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपने प्रेम संबंध में दरार न पड़ने दें और गलतफहमियों को आपस में बैठकर सुलझाएं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed