फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 8 To 14 August 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
सार

घर-परिवार के किसी सदस्य से आपकी यदि नहीं बनती तो आप उससे वाद-विवाद करने की बजाय उससे बचकर निकलना ठीक रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu  Rashifal 8 To 14 August 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही खान-पान की लापरवाही या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। लापरवाही बरतने पर आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान सेहत के साथ संबंधों को बनाए रखने पर भी आपको फोकस करना होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से आपकी यदि नहीं बनती तो आप उससे वाद-विवाद करने की बजाय उससे बचकर निकलना ठीक रहेगा। छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा, अन्यथा आपको बेवजह अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप जरूरत से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए समय और उर्जा दोनों का प्रबंधन करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम-संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। मुश्किल भरे समय में आपका लव पार्टनर आपकी ढाल बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी को मिली बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। खान-पान और दिनचर्या को सही रखें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed