{"_id":"662f2585f4c60e10250ddd32","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-29-april-to-05-may-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 29 Apr 2024 10:13 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:13 AM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal: कार्यक्षेत्र में अचानक हुए कुछ एक बड़े बदलाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी या पेशे में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति हो सकती है। जिसके चलते उनका मन थोड़ा हताश-निराश रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार और करियर-कारोबार में कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्र और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन उम्मीद से कम मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में अचानक हुए कुछ एक बड़े बदलाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी या पेशे में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों से टकराव की बजाय तालमेल बिठाकर अपना काम निकालने का प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान के क्रय में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।