{"_id":"641fe18916600b79b90722f3","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-27-march-02-april-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:49 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:49 AM IST
सार
धनु राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का सही से प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
धनु राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का सही से प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवंं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और भविष्य में उनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपका यह ख्वाब इस सप्ताह पूरा हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की रिश्ते आ सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। संभव है कि माता-पिता आपके प्रेम पर मुहर लगाते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। इस दौरान स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखें ओर वाहन सावधानी के साथ चलाएं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले फूल और चंदन या हल्दी चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें