फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (15 To 21 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 15 Jul 2024 12:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:07 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत सधे हुए कदम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह एक छोटी सी भूल आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत सधे हुए कदम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह एक छोटी सी भूल आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में किसी भी कार्य को पूरी जिम्मेदारी और बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल भी न करें। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का अधिक तनाव बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों के बीच आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की अधिक आवश्यकता रहेगी। 

सप्ताह के मध्य में कामकाज में थोड़ी गति नजर आएगी। धीरे-धीरे ही सही लेकिन करियर-कारोबार में प्रगति होती नजर आएगी। आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयासों का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आर्थिक दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। अपने कागजी कार्य समय से पूरे करें अन्यथा अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता से अपेक्षित सहयोग या समर्थन न मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवन के कठिन पलों में लव अथवा लाइफ पार्टनर से मिला संबल और स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें तथा हल्दी का तिलक लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed