{"_id":"65c864f29ab856d1c004343d","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-12-to-18-feb-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। यदि आप अपनी नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय क्रोध या भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए। रोजी-रोजगार में बदलाव या फिर नई शुरुआत करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए अपने धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दोरान आपके द्वारा किए गये प्रयासों का उम्मीद से ज्यादा फल प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान उनके सीनियर से अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंसा मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपसी रिश्तों में आई खटास दूर होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।