{"_id":"67303653a8a73991210f7165","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-11-to-17-november-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (11 से 17 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (11 से 17 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी। इस दौरान आपकी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नये द्वार खोलने वाला साबित होगा। आपको लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से मिल जाएगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को अधिकारी वर्ग की तरफ से प्रोन्नति का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी। इस दौरान आपकी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इस दौरान आप मनचाहा लाभ कमाने के लिए अपनी कारोबारी रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे तथा संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि पर उनके गुरु, पिता एवं इष्टमित्रों की विशेष कृपा बनी रहेगी। लव लाइफ की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पीले चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।