फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 10 to 16 February 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (10 to 16 February 2025): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के प्रारंभ में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आपको इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 10 to 16 February 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु राशि 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके लंबे अरसे से पड़े आधे-अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। सौभाग्य का हर कदम पर साथ मिलने के कारण आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। पूरे सप्ताह आपके भीतर सकारात्मक सोच और सकरात्मक उर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़कर तमाम जिम्मेदारियों को न सिर्फ स्वीकार करेंगे बल्कि उसमें बेहतर रिजल्ट देने में भी कामयाब होंगे। 

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के प्रारंभ में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आपको इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से
विज्ञापन

पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। 

February Rashifal 2025: फरवरी का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा सबसे ज्यादा भाग्यशाली, जानें मासिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। विदेश में करियर-कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आत्मीय रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य युवकों का विवाह तय हो सकता है। इस सप्ताह आपका मन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed