फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान का त्याग करके लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान का त्याग करके लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। इस सप्ताह हाथ आए अवसर को भूलकर भी न जाने दें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों पर काम का अधिक प्रेशर बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं और कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो अपना हिसाब-किताब क्लीयर करके ही आगे बढ़ें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े कुछेक बड़े मसले तथा घर की किसी महिला सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed