{"_id":"647c327d2583661dd00af133","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-05-11-june-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 05 Jun 2023 11:25 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:25 AM IST
सार
इस सप्ताह घर हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय उनके साथ मिलजुल कर काम करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह घर हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय उनके साथ मिलजुल कर काम करना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती है, जिन्हें आपको समझदारी के साथ दूर करने का प्रयास करना होगा, अन्यथा चीजें सुलझने की बजाय अचानक से ज्यादा उलझ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय चुनौती भरा रहने वाला है। रोजमर्रा के लाभ में आप कमी महसूस करेंगे। कारोबार का विस्तार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में अपेक्षा से कम सफलता मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद, व्यावसायिक सौदे में आ रही दिक्कतें आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष को पूरा करने में मित्रों की मदद समय पर न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दिशा में सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं और अपने संबंधों को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जगजाहिर या प्रदर्शन करने की भूल बिल्कुल न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों का ख्याल रखें।
उपाय: पीपल की जड़ में जल दें और प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।