फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 02-08 Jan weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Jan 2023 01:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 01:54 PM IST
सार

इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट मिल सकता है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 02-08 Jan weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है, लेकिन इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के बीच आपको अपनी सेहत और आत्मीय संबंधों के लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालना होगा, अन्यथा ये दोनों ही चीजें प्रभावित हो सकती हैं। इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट मिल सकता है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। यदि भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसे लंबा खींचने की बजाय यदि संभव हो तो बातचीत के माध्यम से खत्म करने का प्रयास करें। व्यवसाय की दृृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी और आप मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और किसी कार्य विशेष को करने के लिए घर से निकलते समय केसर का तिलक लगाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed