{"_id":"65910fa74d2ac3238f063833","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-01-07-jan-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
सार
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपकी लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपकी लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं हो सकती हैं। करियर, कारोबार और संबंधों की दृष्टि से ये यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। सप्ताह की शुरुआत में आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके जरिए आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। धनु राशि के जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक मनचाहे रोजी-रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा व्यक्ति की साख उनके कठिन परिश्रम और बेहतरीन कामकाज के चलते बढ़ेगी।
इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से आप उस कार्य को करने में कामयाब हो जाएंगे, जिसकी जल्द पूरे होने की संभावना नहीं नजर आ रही थी। घर-परिवार में भी आपको स्त्री वर्ग से विशेष सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इसके जरिए आपको बड़े लाभ की प्राप्ति भी होगी।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान भूलकर भी किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करते समय आपको परेशानी महसूस हो। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी और उसके साथ पुरानी यादें ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा में तुलसीदल चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।