फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptaaik Kumbh Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (15 To 21 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 15 Jul 2024 12:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptaaik Kumbh Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। कुंभ राशि के जो जातक रोजी-रोजगार की तलाश में लंबे समय से भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी।


यह सप्ताह साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आपका कोई पुश्तैनी विवाद या निजी जीवन में कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है तो वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मध्यस्थता से खत्म हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय पूजा-पाठ अथवा तीर्थयात्रा आदि में बीतेगा। इस दौरान आप पर आपके वरिष्ठ लोगों की पूरी कृपा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर तो घर में माता-पिता पूरा आशीर्वाद बरसाते हुए नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed