किसी भी ग्रह के वक्री होने पर क्या सिर्फ और सिर्फ नुकसान होता है या फिर इसके विपरीत वक्री ग्रह किसी जातक के जीवन में खुशहाली लाने और उसे शून्य से शिखर तक पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं। यह सवाल इसलिए क्योंकि चंद्र पुत्र बुध शनि के नक्षत्र पुष्य एवं कर्क राशि में वक्री हुए हैं।
स्टॉक मार्केट पर भारी पड़ेगी बुध की उलटी चाल, जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इंफ्रा, रियल स्टेट, मेटल्स, ग्रेनाइट, हैंडी क्राफ्ट्स और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर किंतु सामान्य जातकों के लिए भौतिक सुखों में वृद्धिकारक है। मकान, वाहन के क्रय का योग बनेगा।
वृष
भारी उद्योग, होटल, एविएशन, प्रेट्रोलियम पदाथों, शुगर, शिपिंग, सुगंधित पदार्थों में निवेश के लिए उत्तम अवसर बनेगा। परिवार के वरिष्ठजनों एवं मित्रों से आकस्मिक लाभ या उपहार प्राप्ति होगी।
मिथुन
बैंकिंग सेक्टर्स, बीमा, एजूकेशन, केमिकल्स, फार्मा के सेक्टर्स निवेश के लिए समय बेहतर है। नौकरीपेशा जातकों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि और अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।
कर्क
इस राशि के जातकों का स्वभाव अस्थिर रहेगा। फिर भी हीरे-जवाहरात, खाद्य पदार्थों, समुद्री वस्तुओं, एविएशन और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के सेक्टर में निवेश के लिए बेहतर रहेगा। विशेष सलाह है कि अपने स्वभाव में स्थिरता लाएं। जल्दबाजी में निर्णय न लें।