Kumbh Rashifal 2022: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें कुंभ भविष्यफल 2022
Kumbh Rashifal 2022:
- जनवरी- अत्यधिक भागदौड़ और खर्च, कार्य व्यापार में उन्नति, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग।
- फरवरी- विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा, झगड़े विभाग से बचें, विदेश यात्रा के योग।
- मार्च- साहस पराक्रम की वृद्धि, लिए गए निर्णय की सराहना, शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा।
विस्तार
Aquarius Horoscope/Kumbh Rashifal 2022
आप सुगंधित पदार्थों के शौकीन, दान-धर्म में आगे रहने वाले, दूसरों द्वारा कियेगए उपकार को मानने वाले, घूमने फिरने में रुचि रखने वाले साम, दाम, दंड, भेद से अपने कार्य साधने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आता रहता है। वर्ष के आरंभ से ही कई तरह के उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति भी रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे फिर भी शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव रहेगा ही इसलिए कोई भी कार्य अथवा निर्णय बहुत सोच-समझकर सावधानी पूर्वक करें। भावनाओं में बहाकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। 12 अप्रैल से राहु-केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए वरदान सिद्ध होगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि भी होगी और नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। 13 अप्रैल से बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने के सुप्रभाव से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी वस्तुओं एवं मकान अथवा वाहन आदि के कार्य का योग बनेगा। उतार-चढ़ाव के बावजूद वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें- कुंभ राशिफल 2022
कुंभ राशिफल 2022
गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा
स्वभाव और चुनौतियां
माह के सितारे-
उपाय- अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने तथा शुभग्रहों का सुपरिणाम आपको निरंतर मिलता रहे इसके लिए शहद, घी, गुलाब जल अथवा काली गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें।
22 जनवरी से 21 फरवरी
इस अवधि के मध्य जन्म लेने वाले जातक कुंभ राशि के अंतर्गत आते हैं जिसके स्वामी शनि और मूलांक 8 है। नएवर्ष का मूलांक 6 है जिसके स्वामी शुक्र हैं शनि और शुक्र की परस्पर घनिष्ट मित्रता रहती है। वर्ष शनि और शुक्र से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों के लिए अति लाभदायक रहेगा। भारी उद्योग, स्टॉक मार्केट, ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम पदार्थों के कार्य, गैस, सीमेंट्स, कोयले के कारोबार, जमीन जायदाद के कारोबार, शिक्षण, स्कूल कॉलेज खोलना तथा सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना इस तरह के तमाम योग बनाएगा। अप्रैल तक का आपका समय कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें।
शुभ अंक- 8
शुभ तारीखें- 8, 17, 26
शुभ माह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर
शुभ दिन- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
शुभ रत्न- हीरा और नीलम
लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य