{"_id":"5b78fdf842c792462f5e9693","slug":"raksha-bhandhan-2018-rakhi-shubh-muhurat-on-26-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bhandhan 2018: भाई की कलाई पर राखी बांधने का ये होगा शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का असर","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Raksha Bhandhan 2018: भाई की कलाई पर राखी बांधने का ये होगा शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
श्रावण महीने की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 26 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का यह त्योहार भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन बहने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र का धागा बांधती है। इस पर्व में बहनें भाई की आरती उतारती हैं और भगवान से अपने भाई की लंबी आयु और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
इस बार रक्षा बंधन पर करीब 11 घंटे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन को भद्रा का असर नहीं रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने को अशुभ माना जाता है। इस बार भद्रा सुबह होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। राखी बांधे के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।रक्षा सूत्र को भगवान शिव की प्रतिमा के सामने अर्पित कर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें फिर इसको अपने भाईयों की कलाई पर बांधे। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त- 26 अगस्त की सुबह 5.59 मिनट से शाम 17.12 मिनट तक
मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 26 मिनट
रक्षाबंधन में दोपहर का मुहूर्त : 13:39 से 16:12 तक
मुहूर्त की अवधि : 02 घंटे 33 मिनट