फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Rahu Transit 2025 Rahu Gochar In Kumbh Rashi On 18 May Know Impact On Meen Rashi

Rahu Gochar 2025: राहु के गोचर करने से मीन राशि वालों को मिल सकता है विदेश यात्रा का मौका

Mon, 19 May 2025 06:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 May 2025 06:55 PM IST
सार

Rahu Transit 2025:राहु का गोचर साल 2025 में आपकी राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां पर राहु आपकी राशि से द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपके अप्रत्याशित रूप से खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Rahu Transit 2025 Rahu Gochar In Kumbh Rashi On 18 May Know Impact On Meen Rashi
राहु का गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rahu Gochar 2025: राहु अब आने वाले 18 महीने शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे। ज्योतिष में राहु को छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। यह हमेशा वक्री चाल से चलते हुए राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशि पर प्रभाव पड़ता है। राहु का स्वभाव अचानक फल देने वाला है। राहु-केतु का यह गोचर 2026 तक रहेगा, फिर इसके बाद ये दूसरी राशि में जाएंगे। राहु हमेशा वक्री गति यानी पीछे की ओर चलने वाले ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही खास हो जाता है। राहु को पापी और विच्छेदक ग्रह माना जाता है। राहु ग्रह अचानक फल देने वाले ग्रह है। जब भी राहु का गोचर होता है इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का देखने को मिलता है। राहु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहते हुए अपना प्रभाव डालते हैं। 18 मई 2025 से लेकर 2026 तक राहु का गोचर शनि की राशि कुंभ में रहेगा। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के लोगों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन


Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन


राहु के गोचर से मीन राशि पर प्रभाव
राहु का गोचर साल 2025 में आपकी राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां पर राहु आपकी राशि से द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपके अप्रत्याशित रूप से खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको इस दौरान धन हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से राहु का गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। आपको साल 2025 में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान

कुंडली में राहु का प्रभाव
ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना गया है इसके अलावा राहु को एक रहस्यमय ग्रह के रूप में भी देखा गया है। राहु का सबसे ज्यादा प्रभाव कूटनीति और राजनीति के क्षेत्र में पाया जाता है। राहु को सिर और केतु को धड़ कहा गया है। राहु हमेशा वक्री ही चलते हैं। राहु को ब्याहु ग्रह भी माना जाता है और यह देखा गया है जब भी किसी जातक की राहु की दशा चलती है उसमें उसका विवाह होता है। जिन जातकों पर राहु का प्रभाव होता है वह बहुत ही तीव्र बुद्धि वाला व्यक्ति होता है। राहु अचानक से लाभ दिलाने वाला और अचानक से हानि करवाने वाल ग्रह कहा जाता है। राहु जुआ, सट्टा और लॉटरी में सफलता देता है।

Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

कई ज्योतिष के जानकारों का मनाना होता है कि राहु की कोई भी द्दष्टि नहीं वहीं कुछ का मानना है राहु  पंचम, सप्तम और नवम द्दष्टि से देखता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में राहु दूसरे, चौथे, आठवें और बारहवें भाव में होता है यह कष्टकारी रहता है। वहीं अगर लग्न कुंडली में राहु पहले भाव, पंचम भाव, सप्तम और नवम भाव में हो तो राहु सकारात्मक प्रभाव देने के लिए बाध्य हो जाता है। वहीं जब राहु तीसरे, छठे, दशम या एकादश भाव में हो तो यह अच्छा रहता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed