फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   planet transit chaturgrahi effects on 21 november

21 नवंबर से 15 दिसंबर तक धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Sat, 16 Nov 2019 04:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 16 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
planet transit chaturgrahi effects on 21 november
ग्रह गोचर

21 नवंबर को ज्योतिष के नजरिए से एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन धनु राशि में एक साथ 4 ग्रह आ रहे हैं। जिस कारण से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब जब चतुर्ग्रही योग बनता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। दरअसल 21 नवंबर को शुक्र के धनु राशि में आने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। शनि, केतु और बृहस्पति पहले से ही धनु राशि में है ऐसे में शुक्र के धनु राशि में आने से चार ग्रहों के एक ही राशि में युति बन रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चतुर्ग्रही योग
21 नवंबर को चार ग्रहों की युति बन रही है जिसमें शनि,केतु, शुक्र और बृहस्पति होंगे। शनि और केतु के धनु राशि में होने से अशुभ परिणाम मिलता है जबकि शुक्र और बृहस्पति के धनु राशि में आने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन 4 ग्रहों की ऐसी युति 15 दिसंबर 2019 तक रहेगी। इसके बाद 2 और ग्रह धनु राशि में आ जाएंगे जिससे ग्रहों की संख्या चार से बढ़कर 6 हो जाएगी। 25 दिसंबर 2019 को चंद्रमा और बुध धनु राशि में गोचर करेगा। दो दिन बाद यानि 28 दिसंबर को चंद्रमा के मकर राशि में जाने से धनु राशि में 5 ग्रह ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्ग्रही योग का असर
ज्योतिष शास्त्र में जब भी दो या दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान कई तरह की अप्रत्याशित घटनाएं होने लगती है। चतुर्ग्रही योग की वजह से प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। 


चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर

शुभ असर- मेष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ

अशुभ असर- वृषभ, मिथुन, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल नहीं रहेगा

मिलाजुला असर-  सिंह, कन्या, तुला और मीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed