फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Numerology these birthday mulank 8 people are blessed by shani dev gives health and wealth

Numerology: इन तारीखों पर जन्में लोग खुद की मेहनत से होते हैं धनवान, जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

Fri, 24 May 2024 06:20 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 24 May 2024 06:20 AM IST
सार

Numerology Number 8: अंक ज्योतिष के अनुसार, 8, 17 और 26 को जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। इस तिथि में जन्में हुए लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए आगे इस लेख में मूलांक 8 से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Numerology these birthday mulank 8 people are blessed by shani dev gives health and wealth
अंक ज्येतिष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंक ज्योतिष, जिसे अंक शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन विद्या है जो संख्याओं और उनके जीवन पर प्रभाव का अध्ययन करती है। यह ज्योतिष की एक शाखा है जो व्यक्ति के जन्म तिथि, नाम या अन्य महत्वपूर्ण संख्याओं के आधार पर भविष्यवाणियां करती है। अंक ज्योतिष की उत्पत्ति हजारों साल पहले प्राचीन सभ्यताओं जैसे कि बेबीलोन, मिस्र, चीन और भारत में हुई थी। इन सभ्यताओं में, लोगों का मानना था कि संख्याओं का ब्रह्मांड और मानव जीवन के साथ गहरा संबंध है।
विज्ञापन


कैसे कार्य करता है अंक ज्योतिष
अंक शास्त्र में, प्रत्येक अंक (1 से 9 तक) का एक विशिष्ट अर्थ और कंपन होता है। किसी व्यक्ति के जन्म तिथि, नाम या अन्य महत्वपूर्ण संख्याओं में मौजूद अंकों का विश्लेषण करके, अंक ज्योतिष उस व्यक्ति के व्यक्तित्व, प्रतिभा, जीवन पथ, चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए चलिए इस लेख में जानते हैं कि  कि जिन लोगों का मूलांक 8 है उनका जीवन कितना खास है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Jyeshtha Month 2024: 24 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, नोट कर लें व्रत त्योहारों की पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है?
आज हम बात करेंगे 8 मूलांक वाले लोगों का जीवन कितना खास है मगर उससे पहले ये जानेंगे कि किस-किस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 8, 17 और 26 को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस तिथि में जन्मे हुए लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए आगे इस लेख में मूलांक 8 से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Footwear: भूलकर भी इस तरह न रखें जूते-चप्पल, जान लें वास्तु नियम

मेहनती होते हैं 8 मूलांक के लोग
जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है इनकी खासियत होती है कि ये अपनी मेहनत से जीवन में धनवान बनते हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि ये लोग किस्मत से ज्यादा मेहनत पर यकीन करते हैं। इन लोगों पर भगवान शनि की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि 8 जन्मतिथि वाले लोग मेहनती, महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed