फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   new year 2025 shani rashi parivartan and saturn remedies for all zodiac signs

Shani Upay: 2025 में करियर, जॉब और तरक्की में बड़ा रोल प्ले करेंगे शनि, ये उपाय दिलाएंगे राहत

Tue, 12 Nov 2024 02:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 12 Nov 2024 02:06 PM IST
सार

Shani Upay: शनि देव साल 2025 में जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो सभी राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव होगा। 

विज्ञापन
new year 2025 shani rashi parivartan and saturn remedies for all zodiac signs
राशिनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Upay: शनि देव साल 2025 में जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो सभी राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव होगा। ऐसे में आप यह भी जानना चाहते होंगे की साल 2025 में कैसे शनिदेव को प्रसन्न किया जाए? आज इस लेख में हम सभी 12 राशियों के जातकों को यह बताने वाले हैं कि कैसे आपको नए साल में शनि देव को प्रसन्न रखना है। 

विज्ञापन


राशिनुसार उपाय

  • अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना है और हनुमान चालीसा का पाठ करना है। 
  • विज्ञापन
  • अगर आप वृषभ राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। 
  • अगर आप मिथुन राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको चूहे, चीटियां और जितने भी ऐसे जानवर जो बिल बना कर रहते हैं उन्हें कुछ मीठा खिलाना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आप कर्क राशि के जातक हैं तो आपको शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शिवलिंग पर तिल चढ़ाना चाहिए और भगवान शंकर के पंचाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • अगर आप सिंह राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने पिता और पूर्वजों का आशीर्वाद लेना चाहिए। हर अमावस्या को अपने पितृ देवताओं को भोजन प्रदान करना चाहिए। 
  • अगर आप कन्या राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको हर बुधवार को और शनिवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। 
  • अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको कुवारी कन्याओं को भोजन करना चाहिए। इसके अलावा अस्पताल में जाकर कंबल का दान करना चाहिए। 
  • अगर आप वृश्चिक राशि के जातक हैं तो आपको नदी के किनारे जाकर शनि देव के निमित्त पाठ करवाना चाहिए और मछलियों को भोजन प्रदान करना चाहिए। 
  • अगर आप धनु राशि के जातक हैं तो आपको हर गुरुवार को मंदिर में साफ सफाई करनी चाहिए और मंदिर के पुजारी को खाना खिलाना चाहिए। 
  • अगर आप मकर राशि के जातक हैं तो आपको अपने कार्य स्थल पर अपने सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और ऐसा करने से आपका शनि अच्छा रहेगा। 
  • अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और सुंदरकांड भी करना चाहिए। 
  • अगर आप मीन राशि के जातक हैं तो शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको अपनी बहन और मां को शनिवार के दिन कपड़े गिफ्ट करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed