फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   nag panchami on 15 august shubh yoga and nashatra

सर्वार्थसिद्धि और रवियोग संयोग के साथ 38 साल बाद 15 अगस्त को मनाई जाएगी नागपंचमी

Tue, 14 Aug 2018 03:04 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
nag panchami on 15 august shubh yoga and nashatra

इस साल नाग पंचमी पर उदय कालिक कुंडली में राहु-केतु कर्कोटक नाम का कालसर्प योग बन रहा है। जिसके के चलते नाग पंचमी का महत्व और अधिक हो गया है। कालसर्प दोष होने पर नागपंचमी के दिन पूजा करने पर कुंडली से यह दोष दूर हो जाता है। नागपंचमी की पूजन के अलावा इस दिन रुद्राभिषेक करने से भी कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

विज्ञापन


दूसरी बार 15 अगस्त के दिन मनेगी नागपंचमी

38 साल के बाद दोबारा 15 अगस्त आजादी के दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार नागपंचमी को हस्त नक्षत्र, साध्य योग और चंद्रमा के कन्या राशि में रहते मनाई जाएगी। बुधवार 15 अगस्त को हस्त नक्षत्र का होना सर्वार्थसिद्धि योग बनाएगा। कालसर्प दोष के निवारण की पूजा करने का यह दिन खास रहेगा।
विज्ञापन


नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त
इस बार 15 अगस्त के दिन नागपंचमी पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दूर करें कालसर्प दोष
अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नागपंचमी के दिन पूजा करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। कालसर्प दोष को दूर करने के लिए यह दिन बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन नागों की पूजा और ऊं नम: शिवाय का जप करना फलदायी होता है। इसके अलावा इस दिन पर रुद्राभिषेक करने से भी जातक की कुंडली से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed