{"_id":"696b464a978c290a750c9f5b","slug":"mauni-amavasya-2026-powerful-panchgrahi-yoga-brings-sudden-wealth-for-these-zodiac-signs-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर पंचग्रही योग, इन राशि वालों के सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर पंचग्रही योग, इन राशि वालों के सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा
Sat, 17 Jan 2026 01:51 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:51 PM IST
सार
Mauni Amavasya 2026: 18 जनवरी को मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या पर एक साथ पांच ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ युति करेंगे। जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर पांच ग्रहों की मकर राशि में युति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mauni Amavasya 2026: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। यह अमावस्या हर वर्ष माघ महीने में पड़ती है। इस बार मौनी अमावस्या पर पांच ग्रहों का विशेष संयोग बनने वाला है। जिसके कारण इस योग को पंचग्रही योग के नाम से जाना जाता है। दरअसल 18 जनवरी को शनि देव के स्वामित्व वाली राशि मकर में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा के होने से दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। एक साथ किसी एक राशि में पांच ग्रहों के आने से पंचग्रही योग का निर्माण होता है जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचग्रही योग बनने से सभी 12 राशियों के ऊपर किसी न किसी तरह प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसमें कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी। सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। पंचांग गणना के मुताबिक मकर राशि में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल विराजमान हैं और 18 जनवरी को को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह के मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। आइए जानते हैं मकर राशि में पंचग्रही योग से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
मकर राशि
सिंह राशि
विज्ञापन
कर्क राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा।
- आपकी राशि में यह पंचग्रही योग लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
- इस योग से आपकी छवि पहले से अधिक मजबूत होगी। अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात होगी।
- आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा।
- अविवाहित जातकों के विवाह के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है।
- यह योग आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।
- नई तरह की संपत्ति आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।
- अचानक धन लाभ के प्रबल संकते हैं और उन्नति के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
- भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिलने के योग हैं।
- दांपत्य जीवन में सुख और जीवनसाथी संग मधुर संबंध स्थापित होंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए पंचग्रही राजयोग बहुत ही शुभ और अनुकूल परिणाम देने वाला साबित होगा।
- भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। जिससे आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
- अचानक से धन लाभ की प्रबल संभावना हैं। आपके आत्मविश्वास में इजाफा और आय के स्त्रोतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- कार्य में लगातार सफलता हासिल होगी जिससे आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि और वेतन में इजाफा होने के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।