{"_id":"63b9678f56445d19be406720","slug":"mars-margi-in-taurus-2023-know-impact-on-12-rashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mars Margi 2023: 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में होंगे मार्गी, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars Margi 2023: 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में होंगे मार्गी, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव
Mon, 09 Jan 2023 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:14 AM IST
सार
ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को अतिउत्साही, ऊर्जावान, साहसी, गोला, बम, बारूद तथा आग्नेयास्त्रों आदि का स्वामी माना जाता है। इनके प्रभाव से जातक डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी तथा पुलिस विभाग के बड़े पदों पर आसीन रहता है।
विज्ञापन
मंगल का वृषभ राशि में मार्गी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल वृषभ राशि की यात्रा के मध्य 13 जनवरी को प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इसी अवस्था में गोचर करते हुए ये 13 मार्च की प्रातः 5 बजकर 02 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को अतिउत्साही, ऊर्जावान, साहसी, गोला, बम, बारूद तथा आग्नेयास्त्रों आदि का स्वामी माना जाता है। इनके प्रभाव से जातक डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी तथा पुलिस विभाग के बड़े पदों पर आसीन रहता है। ये अग्नितत्व के कारक हैं मानव शरीर में इनका खून में प्रभाव रहता है । ये मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं । कर्क राशि इनकी नीचराशिगत संज्ञक तथा मकराशि उच्चगत संज्ञक मानी गई है । इनके राशि परिवर्तन, वक्री अथवा मार्गी होने का पृथ्वी और पृथ्वीवासियों पर पर सर्वाधिक असर पड़ता है । इसलिए इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं ।
विज्ञापन
मेष राशि- राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि- आपकी राशि में मार्गी मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे ।
मिथुन राशि - राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे ।
कर्क राशि- राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे ।
सिंह राशि- राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल कामयाबियों का सिलसिला बरकरार रखेंगे ।
कन्या राशि- राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति प्रदान करेगा ।
तुला राशि- राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता ।
वृश्चिक राशि- राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव पारिवारिक दृष्टिकोण से तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कार्य व्यापार में उन्नति होगी ।
विज्ञापन
धनु राशि - राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा ।
मकर राशि- राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे ।
कुंभ राशि- राशि चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे।
मीन राशि- राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे ।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023