फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Makar Sankranti 2025 Upay Remedies To Sun Strong In Kundali According To Zodiac Sign

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें यह उपाय

Mon, 13 Jan 2025 01:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

Weak Sun Remedies on Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा और इनसे जुड़ी चीजों का दान करने और पवित्र नदियों में स्नान करने से कुंडली सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Upay Remedies To Sun Strong In Kundali According To Zodiac Sign
मकर संक्रांति 2025: मकर संक्रांति से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और खरमास खत्म हो जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, मकर राशि शनि की राशि है। सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं यानी सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में एक महीने तक रहते हैं। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहारों की गणना चंद्रमा के आधार पर पंचांग के द्वारा किया जाता है लेकिन मकर संक्रांति एक ऐसे पर्व है जिसमें सूर्य आधारित पंचांग की गणना के आधार मनाया जाता है। मकर संक्रांति से मौसम में बदलाव दिखने लगता है। बसंत ऋतु का आगमन और शरद ऋतु की विदाई होने लगती है। मकर संक्रांति से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती है। मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना, गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। सूर्य ऊर्जा, प्रकाश और जीवन के स्रोत हैं।  

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की उपासना करने का महत्व वेदों और पुराणों में बताया गया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना से कुंडली में कमजोर सूर्य बली होते हैं जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना करने पर रोग, शोक और दरिद्रता का नाश होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर प्रत्यक्ष देवता सूर्य नारायण को कैसे करें प्रसन्न।
विज्ञापन


मकर संक्रांति 2025 तिथि और पुण्य काल 
मकर संक्रांति का पर्व देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में सुबह 09 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति पर पुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर कैसे करें सूर्य को कुंडली में मजबूत
मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा और इनसे जुड़ी चीजों का दान करने और पवित्र नदियों में स्नान करने से कुंडली सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर सूर्य से जुड़े उपाय।

- मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को गुड़ और इससे बनी हुई मिठाई का भोग लगना चाहिए। सूर्यदेव को गुड़ और इससे बनी मिठाई का भोग अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

-मकर संक्रांति पर कुंडली में सूर्यदेव को बली करने के लिए भगवान भास्कर को तिल से बने लड्ड अर्पित करें और जरूरतमंद को तिल के लड्ड का दान करना शुभ होता है। इससे जीवन में खुशहाली आती है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय


- कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने, दान करने और सूर्य को भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। इस उपाय से कुंडली में सूर्य मजबूत होने के साथ-साथ समृद्धि आती है। 

- कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन तांबे के लोटे में जल, गुड़, लाल पुष्प, और चावल मिलाकर सूर्य को अर्पित करें।

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय

-कुंडली में सूर्य की अच्छी स्थिति और अच्छे फल के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की स्तुति के लिए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

- अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसको मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति के दिन सुबह गंगा, यमुना, या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।

Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल

- मकर संक्रांति पर पुण्य लाभ और कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए तिल, गुड़, कंबल, अन्न, और वस्त्र दान का विशेष महत्व है।

- मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को बली करने के लिए सूर्यदेव से जुड़े मंत्रों का जाप बहुत ही लाभकारी होता है। 


सूर्य मंत्र – "ॐ घृणि सूर्याय नमः"
                  "ॐ सूर्याय नमः" 
                 "ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्" 
                  बीज मंत्र: "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed