{"_id":"5e15dc938ebc3e87fc6b973a","slug":"leo-horoscope-in-hindi-09-january-and-impact-of-saturn-transit-2020-horoscope-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंह राशिफल 09 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सिंह राशिफल 09 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा
Wed, 08 Jan 2020 07:14 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल- 09 जनवरी 2020
विज्ञापन
सिंह वार्षिक राशिफल 2020
विज्ञापन
- आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा। जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। इसके अतिरिक्त संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेगा जिससे आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन
- सिंह राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
विज्ञापन
- साल 2020 में सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती
- शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह वार्षिक राशिफल 2020
- सिंह राशि वालों के लिए ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल आ रहा है। विशेष करके इस राशि के विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों के लिए साल अनुकूल उपहार लेकर आ रहा है। काफी दिनों से चला आ रहा आपका संघर्ष समाप्त होगा। मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। शत्रु परास्त ही होंगे, मुकदमों में सफलता भी मिलेगी किंतु अधिक खर्च से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है इसका ध्यान रखें। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च होगा। व्यापारिक वर्ग के लिए भी समय अच्छा आया हुआ है। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक मंदी में कमी आएगी। इस राशि से संबंधित महिलाओं का वर्ष पर्यंत बोलबाला रहेगा। उनकी सफलता का ग्राफ और अच्छा रहेगा। अपनी रणनीतियों का सही उपयोग करते हुए निर्णय लेंगे तो आपकी सफलता का ग्राफ 85 तक रहेगा।जनवरी- गोचर ग्रहों में सुधार से साहस पराक्रम की वृद्धि, किन्तु भाइयों में थोड़ा मतभेद, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता।
फरवरी- सफलताओं का सिलसिला निर्बाध रहेगा, प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यात्रा-देशाटन एवं संतान प्राप्ति के भी योग।
मार्च- माह मिलाजुला फल देगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, माता पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें, नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर।
अप्रैल- आरंभ भागदौड़ और आर्थिक तंगी, किंतु हताश ना हो दूसरे सप्ताह से सुधार आरंभ, मानसम्मान और साहस की वृद्धि होगी।
मई- शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं, यदि आप कोई चुनाव लड़ना चाहते हैं परिस्थितियां अनुकूल विजयश्री की संभावना सर्वाधिक।
जून- नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर, आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कार्य-व्यापार में उन्नति, परिवार में मतभेद न पैदा होने दें।
जुलाई- आपके साहस और शौर्य की सराहना होगी, सर्विस या बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ करना चाहें तो ग्रह-गोचर बेहतरीन लाभ देगा।
अगस्त- भागदौड़ में अधिक मानसिक अशांति और धनहानि होगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तीसरे सप्ताह से परिस्थितियाँ अनुकूल।
सितंबर- आरंभ आर्थिक हानि किंतु हताश न हों धीरे धीरे ठीक होगा, नई सर्विस के आरंभ का योग, विदेशी मित्रों एवं कंपनियों से लाभ।
अक्टूबर- नेत्रविकार से बचें, परिवार में विघटन ना पैदा होने दें, अपव्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी एवं कष्टकर यात्रा की संभावना।
नवंबर- गोचरग्रहों में आया सुधार सफलताओं को पक्ष में लाएगा, कार्य व्यापार में उन्नति आय के साधन बढ़ेंगे सरकारी सर्विस के योग।
दिसंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता, विवाह संबंधी चिंता से मुक्ति, संतान प्राप्ति के योग रोजगार के लिए किया जा रहा प्रयास सार्थक।