फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   leo horoscope in hindi 07 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020

सिंह राशिफल 07 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा

Mon, 06 Jan 2020 05:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jan 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
leo horoscope in hindi 07 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
सिंह दैनिक राशिफल- 07 जनवरी 2020
विज्ञापन
  • आज का दिन कार्य क्षेत्र में बेहतरीन दिन है लेकिन आपके प्रेम जीवन के लिए कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको आमदनी के नए रास्ते नजर आएंगे।
  • सिंह राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
24 जनवरी को शनि स्वयं की राशि में आ जाएंगे। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलते हैं जिसकी वजह से लोगों के जीवन में शनि का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। शनि 19 साल में सिर्फ एक बार अपनी राशि में आते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती का नया दौर शुरू होगा।  शनि के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
  • साल 2020 में सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती
24 जनवरी 2020 को होने जा रहे शनि गोचर से मिथुन राशि वालों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। मिथुन राशि पर न तो शनि की साढ़ेसाती लगेगी और न ही ढैय्या ।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव 
शनि का गोचर सिंह राशि से छठे भाव में होगा। सिंह राशि वालों पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो साल के बीच में न करें। प्रमोशन मिलेगा लेकिन जल्दबाजी करने बचें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय मई के बाद बन रहा है। 


सिंह वार्षिक राशिफल 2020 
  • सिंह राशि वालों के लिए ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल आ रहा है। विशेष करके इस राशि के विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों के लिए साल अनुकूल उपहार लेकर आ रहा है। काफी दिनों से चला आ रहा आपका संघर्ष समाप्त होगा। मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। शत्रु परास्त ही होंगे, मुकदमों में सफलता भी मिलेगी किंतु अधिक खर्च से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है इसका ध्यान रखें। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च होगा। व्यापारिक वर्ग के लिए भी समय अच्छा आया हुआ है। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक मंदी में कमी आएगी। इस राशि से संबंधित महिलाओं का वर्ष पर्यंत बोलबाला रहेगा। उनकी सफलता का ग्राफ और अच्छा रहेगा। अपनी रणनीतियों का सही उपयोग करते हुए निर्णय लेंगे तो आपकी सफलता का ग्राफ 85 तक रहेगा।जनवरी- गोचर ग्रहों में सुधार से साहस पराक्रम की वृद्धि, किन्तु भाइयों में थोड़ा मतभेद, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता।

    फरवरी- सफलताओं का सिलसिला निर्बाध रहेगा, प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यात्रा-देशाटन एवं संतान प्राप्ति के भी योग।

    मार्च- माह मिलाजुला फल देगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, माता पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें, नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर।

    अप्रैल- आरंभ भागदौड़ और आर्थिक तंगी, किंतु हताश ना हो दूसरे सप्ताह से सुधार आरंभ, मानसम्मान और साहस की वृद्धि होगी।

    मई- शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं, यदि आप कोई चुनाव लड़ना चाहते हैं परिस्थितियां अनुकूल विजयश्री की संभावना सर्वाधिक।

    जून- नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर, आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कार्य-व्यापार में उन्नति, परिवार में मतभेद न पैदा होने दें।

    जुलाई- आपके साहस और शौर्य की सराहना होगी, सर्विस या बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ करना चाहें तो ग्रह-गोचर बेहतरीन लाभ देगा।

    अगस्त- भागदौड़ में अधिक मानसिक अशांति और धनहानि होगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तीसरे सप्ताह से परिस्थितियाँ अनुकूल।

    सितंबर- आरंभ आर्थिक हानि किंतु हताश न हों धीरे धीरे ठीक होगा, नई सर्विस के आरंभ का योग, विदेशी मित्रों एवं कंपनियों से लाभ।

    अक्टूबर- नेत्रविकार से बचें, परिवार में विघटन ना पैदा होने दें, अपव्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी एवं कष्टकर यात्रा की संभावना।

    नवंबर- गोचरग्रहों में आया सुधार सफलताओं को पक्ष में लाएगा, कार्य व्यापार में उन्नति आय के साधन बढ़ेंगे सरकारी सर्विस के योग।

    दिसंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता, विवाह संबंधी चिंता से मुक्ति, संतान प्राप्ति के योग रोजगार के लिए किया जा रहा प्रयास सार्थक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed