फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   kundli fourth house kundli ka 4th house in hindi kundli ke fourth bhav ka prabhav

कुंडली का चौथा भाव: सुख-समृद्धि, वाहन और संपत्ति का घर, जानिए सबकुछ

सार

कुंडली का चतुर्थ भाव बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह केंद्र स्थान में आता है। वैदिक द्दष्टि से चौथे भाव को बंधु भाव भी कहते हैं। इस घर पर चंद्रमा और कर्क राशि शासन होता है।

विज्ञापन
kundli fourth house kundli ka 4th house in hindi kundli ke fourth bhav ka prabhav
क्या कहता है कुंडली का चतुर्थ भाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kundli 4th House: जन्म कुंडली में चौथा घर सुख, माता, मकान और वाहन का होता है। इस भाव से जातक की अचल संपत्तियां, सुख-सुविधा, भोग-विलास, माता के साथ आपका संबंध, निजी जीवन और शुरुआती शिक्षा के बारे में विचार किया जाता है। कुंडली का चतुर्थ भाव बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह केंद्र स्थान में आता है। वैदिक द्दष्टि से चौथे भाव को बंधु भाव भी कहते हैं। इस घर पर चंद्रमा और कर्क राशि शासन होता है। वहीं अगर जातक के शरीर के अंगों की बात करते हैं यह छाती, स्तन और फेफड़े को इंगित कराता है। चौथे भाव से सुख-सुविधाओं के बारे में पता चलता है। कुंडली के चौथ भाव में चंद्रमा जोकि मन और माता कारक ग्रह होता है वह अपने कारक स्थान में अगर आकर बैठता है तो इन भावों के प्रभावों में वृद्धि करता है। कुंडली के चौथ भाव में चंद्रमा की मजबूत स्थिति होने पर जातक अपने माता के प्रति मधुर संबंध और समर्पित होता है। चौथे भाव से चंद्रमा का संबंध बनने पर जातक का झुकाव परिवार की तरफ ज्यादा रहता है। 

विज्ञापन


कालपुरुष की कुंडली में चौथे भाव पर कर्क राशि का आधिपत्य होता है और इसे स्वामी चंद्रमा होते हैं।  उत्तर कालामृत में कुंडली के चौथा भाव माता, पानी, वाहन, जाति, रिश्ते, दूध, गाय, भैंस आदि को दर्शाता है। इसके अलावा इस भाव से विश्वास, तालाब, हवेली, कला, घर पर मनोरंजन के साधनों के बारे में विचार किया जाता है। चतुर्थ भाव जमीन-जायदाद, अचल संपत्ति, वाहन सुख, शिक्षा को प्रभावित करता है। इस भाव से जातक के जन्म स्थान से दूर जाने की संभावना को भी बताता है। 
विज्ञापन


कुंडली का चौथ भाव आपके पास वाले रिश्ते और संबंधों का बताता है। यानी यह भाव आपके सभी प्रकार के रिश्ते को दर्शाता है। इससे छोटे भाई-बहनों के सुख सुविधाओं और बच्चों के खोने के भय को बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली के चौथे भाव से विवाह के बाद आपकी पत्नी और बच्चों के बारे में विचार किया जाता है। यह आपके परिवार में संयुक्त संपत्ति में आपके भाग्य, साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों भाग्य, कर्जों से मुक्ति का बोध करता है। चौथे भाव से आपके जीवनसाथी के करियर और प्रोफेशन का बोध कराता है। कुंडली चतुर्थ और दशम भाव में स्थित ग्रह एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध बनाते हैं। 

चौथे भाव में ग्रह
1- कुंडली के चौथे भाव में सूर्य यदि कमजोर या पीड़ित है तो व्यक्ति के जीवन में असंतोष आता है। इस भाव में सूर्य का होना अच्छा नहीं माना जाता है। नीच का सूर्य होने पर जातक भूमिहीन, मकान सुख से वंचित और धनहीन होता है। लेकिन अगर सूर्य स्वराशि का हो तो यहां अच्छा माना जाता है। 

2- कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा के विराजमान होने पर यह भाव अच्छा हो जाता है। अगर इस भाव में चंद्रमा उच्च का या फिर स्वराशि में हो और इस पर शुभ-उच्च ग्रहों की द्दष्टि पड़ रही हो तो जातक सभी प्रकार के सुखों का भोग करता है। 

3-कुंडली के चौथे भाव में मंगल का होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा जातक अपराधी स्वभाव का होता है। 

4-जब किसी जातक की कुंडली में बुध चतुर्थ भाव में हो और इस पर शुभ ग्रहों की द्दष्टि पड़ रही हो तो ऐसे जातक को नौकर चाकर, सुख-सुविधा समेत अन्य तरह की खुशियां मिलती है। 

5- कुंडली के चौथे भाव में अगर गुरु उच्च का हो और अन्य शुभ ग्रहों की द्दष्टि पड़ रही हो जातक उच्च पद की प्राप्ति करता है और राज्य से अच्छा धन की प्राप्ति में सफल होता है। लेकि अगर यही गुरु नीच का हो तो परिवार में भाईयों से संबंध अच्छा नहीं होता है। 

6- चतुर्थ भाव में शुक्र का होना या फिर इस पर इसकी द्दष्टि पड़े तो जातक को हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। ऐसे जातकों के भाग्य का उदय कभी-कभी विवाह करने के बाद होता है। 

7- चौथे भाव में शनि का होना अच्छा नहीं माना गया है। शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह कार्यों में धीमापन लाते हैं। अगर इस भाव में शनि नीच के होकर बैठे तो जातक के जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसे में जातक एकांतप्रिय और बुढ़ापे में चिड़चिड़ा हो जाता है।


8- अगर कुंडली के चौथे भाव में राहु विराजमान है तो जातक को जमीन-जायदाद के मालिक होने की तीव्र इच्छा होती है, लेकिन अगर इस भाव में राहु पीड़ित हो जाए तो अच्छा नहीं माना जाता है। 

9- कुंडली के चौथे भाव में केतु होने पर जातक अपने मूल स्थान को छोड़कर कहीं और जाकर बसता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed