फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit : सूर्य के कर्क राशि में जाने से किसके बढ़ेंगे कष्ट और किसे मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ?

Sat, 13 Jul 2019 08:20 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद्
पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद् Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 13 Jul 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
know effect on 12 zodiac signs of sun transit in cancer
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश - फोटो : Rohit Jha

भगवान सूर्य का रथ 16 जुलाई की मध्यरात्रि के पश्चात् 04 बजकर 32 मिनट से दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थान करेगा। इसी के साथ कर्क राशि से लेकर 6 राशियों कर्क, सिंह, कन्या, तुला बृश्चिक और धनु राशि की सूर्य की यात्रा की अवधि के मध्य पितरों का दिन और देवताओं की रात्रि आरम्भ हो जायेगी। 



सूर्य के रथ के साथ चलेंगे कई बड़ी देवता 
इस यात्रा के आरम्भ में दो माह सूर्य के रथ पर इंद्र तथा विवस्वान नाम के दो आदित्य, अंगिरा और भृगु नाम के दो ऋषि, एलापर्ण तथा शंखपाल नाम के दो नाग, प्रम्लोचा और दुंदुका नाम की दो अप्सराएँ, भानु और दुर्धर नामक दो गन्धर्व, सर्प तथा ब्राह्म नाम के दो राक्षस, स्रोत तथा आपूरण नाम के दो यक्ष सूर्य के रथ के साथ चलेंगे। इनके उदय होते ही इंद्र, दोपहर को यमराज, अस्त के समय वरुण और अर्धरात्रि के समय सोम निरंतर पूजन करते हैं। विष्णु, शिव, रूद्र, ब्रह्मा, अग्नि, वायु, ईशान आदि सभी देवगण ब्रह्म मुहूर्त मे कल्याण हेतु सूर्य आराधना करते हैं। 

इसलिए जरूरी है सूर्य की साधना
दक्षियान सूर्य की यात्रा के समय देवप्राण क्षीण पड़ने लगते हैं और आसुरी शक्तियों का वर्चस्व बढ़ जाता है। इसीलिए इस अवधि के मध्य सूखा-बाढ़, फसलों के रोग, पशुओं की बीमारी और अन्य तमाम तरह के रोग आम आदमी को सताने लगते हैं। ऐसे में सूर्य देव का आशीर्वाद-वरदान मिलना त्रिबिध तापों दैहिक, दैविक और भौतिक से मुक्ति दिलाकर समाज में पद प्रतिष्ठा की बृद्धि कराता है। 

इस मंत्र से मिलेगा सूर्य का आशीर्वाद
उत्तम संतान और राज्यपद सूर्य की ही कृपा से मिलता है, अतः किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य अकारक हों, बाल्या अथवा बृद्धावस्था में हों, किसी भी तरह से अशुभकारी हों तो सूर्य के इस मंत्र का जप करें- 
सूर्यदेव महाभाग त्र्यलोक्य तिमिरापः, मम पूर्वकृतं पापं क्षम्यतां परमेश्वरः। 
भगवान भास्कर का यह मंत्र सभी दोषों से मुक्ति दिलाएगा। प्रतिदिन स्नान के बाद तीन बार सूर्यदेव का दर्शन करते हुए इस मंत्र का जप करते हुए सूर्य नमस्कार करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा पड़ेगा असर? जानिये अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सिर्फ 251 में

सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 

know effect on 12 zodiac signs of sun transit in cancer
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

मेष - 
सूर्य के कर्क राशि में जाने से मेष राशि के जातकों में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। किसी भी स्थिति में अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। इस अवधि में मकान वाहन की प्राप्ति के योग बनेंगे। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा पड़ेगा असर? जानिये अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सिर्फ 251 में

know effect on 12 zodiac signs of sun transit in cancer
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

वृष - 
वृष राशि के लिए सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन उनके भीतर साहस, पराक्रम बढ़ाने वाला साबित होगा। इस बीच आप उन सभी कठिन फैसलों को लेंगे, जिन्हें लेने में अब तक डर रहे थे। लेकिन ध्यान रहे इस दौरान किसी बात को लेकर भाईयों से मनमुटाव हो सकता है। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा पड़ेगा असर? जानिये अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सिर्फ 251 में

विज्ञापन
विज्ञापन
know effect on 12 zodiac signs of sun transit in cancer
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

मिथुन - 
सूर्य के कर्क राशि में गमन के बाद मिथुन राशि के जातकों को अपने वाणी पर अत्यधिक नियंत्रण करने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपकी बात ही आपका काम बनाएगी और बात ही आपका काम बिगाड़ेगी। किसी भी स्थिति में कटु भाषा बोलने से बचें। हालांकि इस अवधि में अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा पड़ेगा असर? जानिये अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सिर्फ 251 में

विज्ञापन
know effect on 12 zodiac signs of sun transit in cancer
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश

कर्क - 
सूर्य के कर्क राशि में जाने से इस राशि के जातकों के चेहरे खिल जाएंगे। इस राशि के लोगों के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन कामकाज की अधिकता के बीच अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा पड़ेगा असर? जानिये अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सिर्फ 251 में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed