फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   kendra trikona rajyog shani made gochar 2025 in pisces rashi these zodiac sign will be lucky

Kendra Trikona Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय और धन लाभ के योग

Wed, 18 Jun 2025 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 02:05 PM IST
सार

शनि के मीन राशि में इस साल गोचर करने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। जिसके चलते कुछ राशि वालों पर इसका अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
kendra trikona rajyog shani made gochar 2025 in pisces rashi  these zodiac sign will be lucky
शनि का मीन राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : adobe stock

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और ज्योतिष में शनि के गोचर, चाल और द्दष्टियां बहुत ही खास होती हैं। शनि की धीमी चाल चलने की वजह से इनका शुभ और अशुभ प्रभाव काफी लंबे समय तक हर एक राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है। जब-जब शनि राशि या चाल में बदलाव लाते हैं तो व्यक्ति के जीवन में काफी दुख और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को अपनी कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए 30 साल के बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। शनि यहां पर इस राशि में जून 2027 तक रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 30 साल बाद शनि के केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि वालों का लिए समय शुभ साबित होगा। आइ जानते हैं कौन-कौन सी होंगी वे लकी राशियां। 
विज्ञापन


मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राशि बहुत ही शुभ साबित होगी। यह आपकी राशि के दशम भाव में बन रहा है। दरअसल आपकी राशि में शनि त्रिकोण और भाग्य भाव के से स्वामी होकर यह आपके केंद्र भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। दशम भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अधूरे कामों में तेजी आएगी। वहीं जो जातक व्यापार से संबंधित है उनको व्यापार से भी अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। जो लोग इस दौरान भूमि, भवन और प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बना रहे हैं उनको इसमें कामयाबी मिले सकती है। समाज में मान-सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

Grahan Dosh: राहु-चंद्रमा की युति से बना ग्रहण दोष, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर राशि 
शनि के मीन राशि में परिवर्तन करने से मकर राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में शनि गोचर है। इससे मकर राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो गई है। इससे अलावा शनि का केंद्र त्रिकोण राजयोग बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान जिन लोगों के कार्यों में बाधाएं आ रही थी उससे उनको इससे निजात मिल सकती है। नई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

ज्योतिष भविष्यवाणी : 2025 पर इतिहास की काली छाया, 1941 की तरह होगा तबाही का साल?


मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि एकादश भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में विराजमान हैं। जिस वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही शनि की साढ़ेसाती का पहल चरण खत्म होकर अब दूसरा चरण शुरू हो चुका है। वहीं केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने पर आपकी आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा। संचित धन में इजाफा हो सकता है और लाभ के भरपूर मौके मिल सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में उनको इसमें सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed