फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई के महीने में इन तीन राशि वालों के ऊपर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बनेंगे बिगड़े काम

Tue, 30 Jun 2026 08:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2026 08:15 PM IST
सार

जुलाई महीने में शनि की चाल में बदलाव आने वाला है। सबसे पहले 2 जुलाई को शनि रेवत्री नक्षत्र के दूसरे पद में परिवर्तन करेंगे फिर इसके बाद माह के अंत में वक्री चाल से चलेंगे।

विज्ञापन
july horoscope shani gochar impact on these zodiac sign aries pisces and aquarius
शनि नक्षत्र पद परिवर्तन - फोटो : amar ujala
जुलाई के महीने में शनि वक्री भी होंगे और नक्षत्र पद परिवर्तन भी करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस बार शनि 2 जुलाई को बुध के स्वामित्व वाली राशि रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि के रेवत्री नक्षत्र में परिवर्तन करने से जिन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उनको इससे राहत मिल सकती है। 

 
july horoscope shani gochar impact on these zodiac sign aries pisces and aquarius
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में जुलाई में शनि के नक्षत्र पद में परिवर्तन कुछ राहत लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ राहत मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। जिन लोगों के कार्यों में लंबे समय से रुकावटें आ रही उसमें उनको राहत मिल सकती है। जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। 

शुक्र-केतु का महासंयोग, 4 जुलाई के बाद से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ और होगी धन वृद्धि

july horoscope shani gochar impact on these zodiac sign aries pisces and aquarius
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई के महीने में शनि द्वारा नक्षत्र पद परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपको बता दें कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में इस माह इन राशियों की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी-कारोबार में आपको अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। 
 

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन चार राशि वालों का पलटेगा समय, मिलेगा मान-सम्मान और करियर में करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
july horoscope shani gochar impact on these zodiac sign aries pisces and aquarius
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
जुलाई का महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। दरअसल आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से आपके ऊपर नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिल सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। मन में सकारात्मकता रहेगी। 

Budh Margi 2026: बुध मार्गी होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed