फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई में भद्र राजयोग का संयोग, बुध के गोचर से इन राशियों को मिलेंगे बेहतर अवसर

Tue, 30 Jun 2026 07:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2026 07:25 PM IST
सार

जुलाई महीने में बुध के मिथुन राशि में संचरण करने से भद्र नाम का राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले समय में बहुत ही अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
july horoscope bhadra rajyog budh transit in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
भद्र राजयोग - फोटो : amar ujala
जुलाई का महीना जहां ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल के आधार पर महत्वपूर्ण है, वहीं जुलाई में बनने वाले कई तरह के राजयोगों की वजह से भी खास रहने वाला है। 7 से 23 जुलाई के बीच वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में भद्र राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। जुलाई में भद्र राजयोग के बनने के कारण कुछ राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है। 


ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार, वाणी, विद्या, बुद्धि और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है। बुध के अपनी स्वराशि में होने के कारण बुध के कारकत्व में वृद्धि होती है। जिन लोगों की कुंडली में बुध अच्छी पोजिशन में होते हैं उनको व्यापार में अच्छा लाभ होता है, वहीं जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है उनको शिक्षा और वाणी से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
july horoscope bhadra rajyog budh transit in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
भद्र राजयोग से इन राशियों को लाभ 
कर्क राशि 

बुध के मिथुन राशि में होने से जुलाई के महीने में कर्क राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई पड़ेगा। वाणी में सुधार होने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा। कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में जबरदस्त मौके मिलेंगे। इस दौरान व्यापार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। 
july horoscope bhadra rajyog budh transit in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई महीने में बुध का अपनी स्वराशि में होना और फिर इससे भद्र राजयोग का निर्माण होने से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में कोई बड़ी डील इस दौरान आपके हाथ लग सकती है। जो लोग लेखन या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए अच्छा योग रहेगा। 

Budh Margi 2026: बुध मार्गी होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, व्यापार में होगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
july horoscope bhadra rajyog budh transit in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए जुलाई के महीने में बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से आपकी आय में वृद्धि को अच्छे योग होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। वाहन और जमीन के मामलों में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन चार राशि वालों का पलटेगा समय, मिलेगा मान-सम्मान और करियर में करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed