फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   how to measures to stop ominous planets in astrology

जानिए ग्रहों के अशुभ प्रभाव से होने वाली परेशानियां और उपाय

Mon, 11 Jun 2018 07:57 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
how to measures to stop ominous planets in astrology

विज्ञापन

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में अशुभ ग्रह की छाया पड़ जाती है तो उसे तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। आइए जानते हैं सभी नौ ग्रहों के अशुभ प्रभाव से होने वाली परेशानियां और इनसे बचने के उपाय।

सूर्य- कुंडली में सूर्य के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, नेत्र रोग,धन की हानि और झूठे आरोप लगते है व मान-सम्मान में कमी आती है।
उपाय- रविवार को सूर्योदय के समय जल चढ़ाएं और गरीब व्यक्ति को दान करने से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।

चन्द्र- चन्द्रमा के अशुभ होने पर मानसिक तनाव,चिन्ता, फेफड़े संबंधी रोग और धन की कमी।
उपाय- चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए चांद को  दूध, दही, चावल, सफेद फूल, सफेद चंदन और  कपूर का दान करें।

मंगल- मंगल के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, कर्ज से परेशान और जमीन जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने लगते हैं।
उपाय- मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए लाल कपड़े का दान करें।

बुध- बुध की अशुभ होने पर दांत संबंधी विकार पैदा होने लगते है और घर परिवार में अनबन होने लगती है।
उपाय- बुध के प्रभाव को कम करने के लिए हरी चीजों को दान करें।

गुरु- गुरु के अशुभ होने पर अपने ही पुत्र से कष्ट मिलने लगते हैं। शिक्षा में परेशानियां आने लगती है। विवाह में बाधा उत्पन्न होती है।
उपाय- पीला वस्त्र और पुस्तक आदि का दान गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए करना चाहिए।

शुक्र - शुक्र ग्रह को सौन्दर्य और सम्पन्नता का प्रतीक माना गया है। शुक्र के अशुभ होने पर वैवाहिक सुख में कमी होने लगती  है।
उपाय- माता के मंदिर जाकर लाल चुनरी चढ़ाएं। शुक्र का अशुभ प्रभाव होगा कम

शनि- शनि की अशुभता के चलते आगजनी, दुर्घटना , आंखों के रोग और पिता से मनमुटाव पैदा होने लगता है।
उपाय-  तेल, सरसों, काले तिल, काला वस्त्र, जूते आदि का दान करना शुभ रहेगा।

राहु- राहु के अशुभ होने पर सिर पर चोट लगने लगती है। मानसिक और हर कार्य में अड़चने पैदा होने लगती है।
उपाय- राहु के प्रभाव को कम करने के लिए किसी कोढ़ी को कपड़े का दान करना चाहिए।

केतु- केतु की अशुभता के चलते किसी से विश्वासघात का शिकार होना पड़ता है।  
उपाय- नारियल और  उड़द दाल आदि का दान करने से केतु ग्रह की शांति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed