फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

13 मई राशिफल: बुधवार को इन छह राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात

Wed, 13 May 2020 08:32 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 13 May 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, May 13, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 13 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

विज्ञापन
विज्ञापन

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी संतान के प्रति काफी आश्वस्त रहेंगे और उनकी होती हुई प्रगति आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन में मन लगेगा ।शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छे तरीके से रहेगा। आपका जीवन साथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में पूरा समय बिताएंगे और उनकी जरूरतों और उनकी इच्छाओं को सुनेंगे और समझेंगे और उन्हें पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। परिवार के प्रति काफी भावुक रहेंगे और माता से प्रेम विशेष रूप से आपको आज महसूस होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ी दिक्कतें आएंगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। किसी अति आवश्यक कार्य से आपको कहीं जाना पड़ सकता है। वैसे यात्रा पर जाना ठीक नहीं। सेहत के नजरिए से आज का दिन कमजोर है। मन में किसी बात को लेकर घबराहट, डर और चिंता बनी रहेगी। इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर भी पड़ेगा, जिस में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और जो लोग नौकरी पेशा हैं, उनके काम में तरक्की होगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप बीमार हो सकते हैं। अपने विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप पूरे आत्मविश्वास से हर काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। इससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। गवर्नमेंट से फायदा होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों का विवाहित जीवन बहुत अच्छा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे से समझ बढ़ेगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या प्रद रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इन सभी पर आपको ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में अच्छे प्रयास सफल होंगे लेकिन आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से कुछ असुविधा होगी, जिसकी वजह से आप के बीच झगड़ा हो सकता है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज का माहौल खुशनुमा लगेगा।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक रूप से मजबूती रहेगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान देकर काम करना होगा। बॉस से तारीफ मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का विवाहित जीवन खुशियों और सुख से भरपूर रहेगा और रोमांस बढ़ेगा। नई क्रिएटिविटी आएगी, जिससे जीवन के बारे में और अच्छा विचार करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन अच्छे पलों का आनंद देकर जाएगा।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और उसमें आपकी कार्यकुशलता साफ नजर आएगी जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी भली प्रकार निभाएंगे, जिससे सब का स्नेह आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ता बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता रहेगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य में कुछ कमी रहेगी, जिसकी वजह से बनते बनते काम अंतिम समय पर अटक सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और काम जारी रखें।  गृहस्थ जीवन में आज तनाव बढ़ेगा। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य तगड़ी झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे समाचार मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे प्यार भरी मीठी बातें करेगा, जिनमें रोमांस कूट-कूट कर भरा होगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है, थोड़ा धैर्य से काम लेंगे तो बात बनेगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपको खर्चों में होती हुई बढ़ोतरी परेशान करेगी और मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। विवाह की बात चल सकती है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। आप गजब के कॉन्फिडेंस में रहेंगे, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता के बल पर अपने काम में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। आपका बॉस भी आपकी कार्यकुशलता को देखकर काफी खुश होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज दिक्कतें होंगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

Horoscope Today 13 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगी। दोनों में तालमेल बनाकर काम करने से ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी परिवार वालों के साथ मिलकर आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी और आप एक दूसरे से अपने पारिवारिक बातों को भी शेयर करेंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed