फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus Know Impact On Mesh Rashi

Guru Gochar 2024: 01 मई को गुरु का राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 29 Apr 2024 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान और द्वादश स्थान के स्वामी हैं। अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी द्वितीय भाव में होने जा रहा है।

विज्ञापन
Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus Know Impact On Mesh Rashi
गुरु का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guru Gochar 2024: 01 मई को देवगुरु बृहस्पति मंगल की राशि मेष की यात्रा को विराम देते हुए शुक्र की राशि वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु शनि के बाद दूसरे सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 13 महीनों का समय लेते हैं। देव गुरु बृहस्पति को शुभ और सौम्य ग्रह माना गया है और जब भी ये राशि परिवर्तन करते हैं तो कुंडली के जिस भाव में इनकी द्दष्टि पड़ती है वहां पर शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवगुरु के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन


गुरु गोचर 2024 और मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान और द्वादश स्थान के स्वामी हैं। अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी द्वितीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी, संचित धन और कुटुंब सुख का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके छठे, अष्टम और दशम भाव पर होगी। बृहस्पति के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपके भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के योग आने वाले समय में बनेंगे। 
विज्ञापन


May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन


आप जहां नौकरी करते हैं वहां आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। उसके अलावा आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भी आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। इसके अलावा आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए विदेश यात्राएं भी कर सकते हैं। मेष राशि के ऐसे जातक जो शिक्षक हैं अथवा तो राजनीति और कूटनीति के काम से जुड़े हुए हैं उन्हें प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपको आपके कार्य स्थल पर किसी विशेष कार्य को संपादित करने के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है।

ज्योतिष में गुरु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। गुरु शुभ फल देने वाले ग्रह हैं और देवगुरु बृहस्पति लगभग सभी ग्रहों के साथ मित्रवत रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। वहीं गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत भाव या घर में होते हैं ये सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। कुंडली में शुभ स्थान पर गुरु ग्रह के होने पर जातकों की कुंडली में अन्य ग्रहों के कारण होने वाले दोष प्रभावहीन हो जाते हैं। शुभ ग्रह जीवन में उन्नति और सफलता प्रदान करते हैं। गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है और यह भाग्य और सम्मान प्राप्ति के भी मुख्य कारक माने जाते हैं। गुरु मानसिक शक्ति, उत्साह, पेशेवर कौशल और आपकी प्रतिभा को प्रभावित करता है। यह किसी के व्यक्तिगत पेशेवर जीवन को बल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed