फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   gupt navratri start from 13 july 2018 and why called gupt navratri

आज से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, जानिए क्यों है खास

Fri, 13 Jul 2018 10:29 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
gupt navratri start from 13 july 2018 and why called gupt navratri

13 जुलाई 2018 से आषाढ़ महीने की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। 13 जुलाई से 21 जुलाई तक आषाढ़ के नवरात्रि चलेंगे। इस बार का गुप्त नवरात्रि की शुरुआत पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहे हैं। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग व अमृत सिद्धि योग में नवरात्र का समापन होगा। गुप्त नवरात्रि में भी आम नवरात्रि की तरह माता की पूजा की जाती है और पूरे 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है। तांत्रिक सिद्धियों की पूजा करने के लिए गुप्त नवरात्रि में  मां भगवती के गुप्त स्वरूप यानी काली माता की गुप्त रूप की आराधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि प्रमुख रूप से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है।

विज्ञापन


इसे गुप्त नवरात्रि क्यों कहते हैं
 गुप्त नवरात्र आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में मनाये जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में मां काली की पूजा जाती है। गुप्त नवरात्रि में माता काली के गुप्त स्वरुप की पूजा करने का विधान है। यह पूजा तंत्र साधना के लिए की जाती है जोकि बहुत ज्यादा कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
विज्ञापन


सख्त होते हैं नियम
जिस प्रकार नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, उसी प्रकार गुप्त नवरात्र में विशेष तौर पर दस शक्तियों की साधना करते हैं। ये नवरात्र खासतौर पर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना से जुड़े लोगों के लिए अहमियत रखते हैं। साधक इस दौरान सख्त नियमों के साथ व्रत रखते हैं। साधक लंबी साधना भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed