फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Gemini Monthly Horoscope November 2026 Mithun masik rashifal November monthly rashifal

नवंबर मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए मौज-मस्ती और खुशियों भरा रहेगा माह, बन रहे हें यात्रा के योग

Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। महीने की शुरुआत धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में बीत सकती है।

विज्ञापन
Gemini Monthly Horoscope November 2026 Mithun masik rashifal November monthly rashifal
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

मिथुन राशि वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध देव हैं। बुध को बुद्धि, संवाद, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग जिज्ञासु, समझदार और अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने में कुशल होते हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए क्या खास लेकर आ सकता है।

विज्ञापन


मिथुन राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। महीने की शुरुआत धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में बीत सकती है। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। महीने के पहले हिस्से में किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद है। जमीन, मकान, पैतृक संपत्ति या वाहन से जुड़े सुख प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


युवाओं के लिए भी यह समय मौज-मस्ती और नई उपलब्धियों वाला रहेगा। महीने के मध्य तक करियर में बदलाव करने की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए महीने का अंतिम हिस्सा विशेष फलदायी रहेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल हो सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान कमाई के नए साधन विकसित होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। महीने की शुरुआत में किसी खास मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वहीं सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश होने के संकेत हैं। महीने के अंतिम दिनों में परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने आपकी सेहत सामान्य बनी रहने की संभावना है। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियों को अनदेखा करने के बजाय समय रहते ध्यान दें। यात्रा के दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें।


उपाय
प्रतिदिन तुलसी माता की सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed