फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   gemini horoscope in hindi 08 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020

मिथुन राशिफल 08 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा

Tue, 07 Jan 2020 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
gemini horoscope in hindi 08 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
mithun rashifal 2020
    विज्ञापन
  • मिथुन दैनिक राशिफल- 08 जनवरी 2020 

आर्थिक मामले में मिला-जुला असर प्राप्त होगा। दिन की शुरुआत खर्चों में अधिकता से होगी। जो शाम होते होते ठीक हो जाएगी और आपको आमदनी में बढ़ोतरी मिलेगी तथा खर्चे कंट्रोल में आ जाएंगे। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी से कुछ विशेष बातों पर विचार विमर्श करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है और आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन में अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के अधिक निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन आप से अधिक समय की डिमांड करेगा।

विज्ञापन

 

  • मिथुन राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर

साल 2020 में शनि 24 जनवरी को अपनी स्वयं की राशि अर्थात मकर में प्रवेश करेंगे। धनु से मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी, तो वहीं कुछ की शुरू हो जाएगी।  2020 में मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि पर शनि की साढ़ेसाती

  • साल 2020 में शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी।
  • शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव 
  • शनि आपके आठवें भाव में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार आठवां भाव कर्म के लिए लिए जिम्मेदारी होता है। 
  • साल 2020 में आपको नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ सकती है जिससे कुछ समय के लिए आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शनि की ढैय्या के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साल 2020 में पैसों के मामले में सावधानी बरतें।
  • साल 2020 में आप विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही जमीन जायदाद के मामलों में अच्छी खबर भी मिल सकती है।

 

  • मिथुन वार्षिक राशिफल 2020

आपकी राशि पर 6 ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है इसलिए वर्ष आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा लेने वाला है। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय उत्तम रहेगा किंतु आपकी व्यस्तता इतनी बढ़ जाएगी कि आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ना शुरू हो जाएगा। अतः इस सबका ध्यान रखें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति समय थोड़ा प्रतिकूल है। दांपत्य जीवन के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। ससुरालपक्ष से सहयोग की उम्मीद बढ़ेगी और शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग के लिए नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, यदि आप किसी भी संस्था का चुनाव लड़ना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा एवं आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बना हुआ है। ग्रह-गोचर का प्रभाव आपके जीवन में कामयाबियों का ग्राफ 80 प्रतिशत तक पहुंचाएगा।

जनवरी- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, आलस्य न पैदा होने दें, आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति से बचें निर्णय शीघ्र करते रहें।

फरवरी- माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कार्य-व्यापार में उन्नति किंतु मानसिक तनाव बना रहेगा, नए अनुबंध प्राप्ति के योग।

मार्च- पद और गरिमा की वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें, साझा व्यापार करने से बचें अन्यथा नुकसान की संभावना।

अप्रैल- कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता किंतु, कार्यालय में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

मई- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, शत्रु परास्त होंगे, मुकदमों में सफलता, किसी समृद्ध शाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ।

जून- स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है इसलिए आवेश पर नियंत्रण रखें, कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

जुलाई- यात्रा-देशाटन का योग, विलासिता पर अधिक व्यय होगा। नेत्र विकार से बचें। नए मेहमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल रहेगा।

अगस्त- ग्रह गोचर बेहद अनुकूल, इस माह कोई भी बड़े कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है।

सितंबर- किसी भी तरह की प्रशासनिक सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल। विदेशी व्यक्ति या कंपनियों से लाभ के योग।

अक्टूबर- पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति रहेगी। माह के अंत तक सुधार की संभावना संयम रखें क्योंकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नवंबर- शिक्षा-प्रतियोगिता के कामयाबी साथ-साथ प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो समय अनुकूल।

दिसंबर- ग्रह-गोचर में सुधार मिलाजुला फल देगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल सफलता की संभावना अधिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed