लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रियजन के दूर होने पर आप निराश हो सकते हैं लेकिन संचार के साधन आपको पास ले आएंगे। रिश्ते में गुलाबों की खुशबु भरने के लिए छोटे भाई-बहनों की सहायता लें।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षण मिलेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करता है इसीलिए आपके जीवन में खुशियां और संतोष है। अपने साथी का भी ध्यान रखें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है, मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नजरअंदाज न करें। अपने प्रियजन के साथ खरीदारी करने या फिल्म देखने के लिए जाएं और अपने जीवन में उसके महत्व को बताएं। आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक आप दोनों को आनंद देगा।