फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   daily love astrology 7 march

बने हैं कई शुभ योग, इन राशि वालों के बन सकते हैं नए प्रेम संबंध

Mon, 07 Mar 2016 10:36 AM IST
एस्ट्रोयोगी/नई दिल्ली
एस्ट्रोयोगी/नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
daily love astrology 7 march
लव एस्ट्रोलॉजी

मेष राश‌ि

विज्ञापन

आज आप ऑन लाइन पर किसी से मिल सकते हैं। लम्बी दूरी पर रहने वालों के बीच रिश्ता बनने की पूरी संभावना है। आगे बढ़ें और खोज जारी रखें। जिसके साथ बात कर रहे हैं, उसके बारे में सावधानी रखें। किसी अजनबी से मिलना आपकी सुरक्षा का संकेत नहीं है। सुरक्षित रह कर ऑन लाइन पर मेल-जोल बढ़ाएं।

वृष राश‌ि
आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें।

म‌िथुन राश‌ि
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास करायें कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज के दिन को भरपूर जीने के लिए उचित होगा कि आप शहर से बाहर कहीं पिकनिक पर या खाने पर चले जाएं। अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को बढ़ावा देते हुए यह भी जरूरी है कि आपसी रिश्तों में रोमांस को भी बढ़ाया जाए।

विज्ञापन

विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं

daily love astrology 7 march
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राश‌ि
आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। आज आप आजाद रहना चाहते हैं। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएं और सामाजिक कार्यों में शामिल होएं। आपका स्वभाव आपके लिए अच्छा मौका लाएगा।

स‌िंह राश‌ि
आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आस-पास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। हल्का-फुल्का रोमांस करना हानिकारक नहीं, पर इसको लेकर गंभीर ना हों। अकेले व्यक्ति के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं। अगर बात आगे बढ़ती दिख रही है तो उसे आप दिल पर ना लें और यथार्थवादी बनें।

कन्या राश‌ि
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।

रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है

daily love astrology 7 march
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign

तुला राश‌ि 
आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए।

वृश्च‌िक राश‌ि
एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें।

धनु राश‌ि
आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी।

विज्ञापन

गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी

daily love astrology 7 march
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign

मकर राश‌ि
अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। अपने व्यवहार की समीक्षा करना आवश्यक है। यदि आपका साथी कुछ कहना चाहता है तो शांति से बात सुनें।

कुंभ राश‌ि
तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आपका कर्त्तव्य है कि शांतचित्त हों व विवादों में ना उलझें, क्योंकि विवाद से आप दोनों के बीच की निराशा एवं दूरियां ही बढ़ेंगी। आप अपने विचारों को अपने साथी के समक्ष रखें।

मीन राश‌ि
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। आज उसे आप महसूस कराएं कि इस दुनिया में उसके लिए आपसे बढ़कर कोई खास नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed