फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Chandra Grahan 28 October 2023 in India Date Timings Sutak Kaal Time Lunar Eclipse Effects On Rashi

Chandra Grahan 2023: 28 अक्तूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Tue, 17 Oct 2023 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

साल का आखिरी चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा की तिथि पर 28 अक्तूबर की रात 01 बजकर 05 से आरंभ हो जाएगा जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 28 October 2023 in India Date Timings Sutak Kaal Time Lunar Eclipse Effects On Rashi
chandra grahan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandra Grahan 2023: बीते 15 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगा था और अब कुछ ही दिनों बाद शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। जहां एक तरफ शारदीय नवरात्रि के पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था वहां अब दशहरे के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इसके अलावा साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। इस तरह से अक्तूबर का महीन त्योहारो और ग्रहण के नजरिए से बहुत ही खास है। हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण की खास बातें और राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव।

विज्ञापन


कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ?
साल का आखिरी चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा की तिथि पर 28 अक्तूबर की रात 01 बजकर 05 से आरंभ हो जाएगा जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा।
विज्ञापन


क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण ?
साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा और इस ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण ?
28 अक्तूबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा के मेष राशि में रहने के साथ इस राशि में पहले से ही गुरु और राहु ग्रह विराजमान होंगे। 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 
धार्मिक मान्याताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के शुरू होने के 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। चूंकि इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सो में देखा जा सकेगा इसकी वजह से सूतक काल 28 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के लगने पर किसी भी तरह को कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है। 


चंद्र ग्रहण से पांच राशि वालों को होगा फायदा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ता है। 28 अक्तूबर 2023 को लगने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर वालों के लिए फायदा दिलाने वाला साबित होगा। इन राशि वालों के रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना भी है। कानूनी मामलों में इन राशि के जातकों की जीत होगी।

Shani: शनि का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में होगा धन लाभ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed