{"_id":"5b5ab4474f1c1b6f548b6cc8","slug":"chandra-grahan-2018-know-sutak-time-today-solar-eclipse-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2018: दोपहर 2 बजे के बाद लगेगा सूतक, बरतें इस तरह की सावधानियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2018: दोपहर 2 बजे के बाद लगेगा सूतक, बरतें इस तरह की सावधानियां
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। शुक्रवार की रात 11.54 मिनट से ग्रहण की शुरुआत होगी जो अगले दिन सुबह 3. 49 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
क्या है सूतक काल
ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। शुक्रवार 27 जुलाई को ग्रहण के शुरु होने से पहले दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से सूतक लग जाएगा। अगले दिन की सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय के बाद मोक्ष काल रहेगा।
विज्ञापन
चंद्रग्रहण में क्या करें
-ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल के समय मंत्रों का जाप करना उत्तम माना गया है।
-ग्रहण काल के समय मेडिटेसन और योग साधना कर सकते हैं। इस दौरान साधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
- ग्रहण में दान देने का विशेष महत्व है। आप गुरु, ब्राह्मण या किसी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ग्रहण के वक्त या बाद में दान करने से सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
चंद्रग्रहण में क्या न करें
- सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए और न ही भगवान को छूना चाहिए।
- सूतक काल में खान पीना नहीं चाहिए और खाने की चाजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है।