{"_id":"5e15db518ebc3e87f440d4a9","slug":"cancer-horoscope-in-hindi-09-january-and-impact-of-saturn-transit-2020-horoscope-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्क राशिफल 09 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
कर्क राशिफल 09 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा
Wed, 08 Jan 2020 07:14 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कर्क दैनिक राशिफल- 08 जनवरी 2020 आज के दिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वह आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं वे थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं। कुछ लोग विदेश जाने का विचार बना सकते हैं।
- कर्क राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
- साल 2020 में कर्क राशि पर शनि की साढ़े साती
- शनि गोचर 2020 का कर्क राशि पर प्रभाव
- शनि आपके सातवें भाव में प्रवेश करेगा। साल 2020 में आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
- जो लोग बिजनेस आदि में लिप्त है उनके लिए साल 2020 महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा साल रहेगा।
- नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन का भी योग दिखाई दे रहा है।
- कर्क राशिफल 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी- ग्रह-गोचर थोड़े प्रतिकूल हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर।
फरवरी- कुछ सुधार तो आएगा किन्तु हालात जनवरी जैसे ही रहेंगे। अपने संयम और धैर्य को बरकरार रखें। गुप्त शत्रुओं के प्रहार से बचें।
मार्च- गोचर ग्रह में आकस्मिक सुधार से कामयाबी बेहतरीन रहेगी। अवसर, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग।
अप्रैल- रुका हुआ धन आएगा यात्रा देशाटन का सुख, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्च से बचें माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मई- मानसम्मान की वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा भी देखने लायक रहेगी। इस अवधि के मध्य जो चाहें जैसा चाहें करें सफलता अवश्य मिलेगी।
जून- भागदौड़ एवं खर्च से आर्थिक तंगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्य-व्यापार के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
जुलाई- मान सम्मान की वृद्धि, सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी लाभ उठायें।
अगस्त- विलासितापूर्ण वस्तुओं से साथ-साथ मकान वाहन के भी क्रय का योग। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य पूर्ण करें।
सितंबर- साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा कामयाबी की दृष्टि से भी समय बेहतरीन। भाइयों से मधुर संबंध रखें।
अक्टूबर- ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन संतान संबंधी चिंता से मुक्ति देगा। नवविवाहितों के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग।
नवंबर- मित्रों-संबंधियों में रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी।
दिसंबर- उर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करें, साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी, नई सर्विस के योग, शिक्षा-प्रतियोगिता में अधिक कामयाब रहेंगे।