{"_id":"68986a814c0faa2dc808cbd2","slug":"budh-margi-2025-budh-ka-kark-rashi-me-margi-11-august-impact-on-cancer-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budh Margi 2025 : बुध होंगे मार्गी, जानें कर्क राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Margi 2025 : बुध होंगे मार्गी, जानें कर्क राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
सार
Budh Margi 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 11 अगस्त को यह आपके पहले भाव में मार्गी यानी सीधी चाल से चलेंगे। कर्क राशि में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है।
विज्ञापन
बुध ग्रह का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Budh Margi 2025: कल यानी 11 अगस्त को बुद्धि, वाणी और संचार के कारक ग्रह बुध मार्गी होंगे। आपको बता दें बुध बीते दिन 18 जुलाई 2025 को कर्क राशि में रहते हुए वक्री हुए थे। यहां पर आपको बता दें मार्गी होने का मतलब सीधी चाल से चलना। जब कोई ग्रह अपनी सामान्य चाल से चलता है तो उसे मार्गी कहा जाता है। बुध का मार्गी होने कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाले हैं। ऐसे लोगों के ऊपर बुधदेव की विशेष मेहरबान होंगे जो शिक्षा, लेखन, संचार, व्यापार और मीडिया से जुड़े होंगे। बुध के मार्गी होने पर इसका व्यापक प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से कर्क राशि वालों पर किसी तरह का असर देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि पर बुध के मार्गी होने का प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 11 अगस्त को यह आपके पहले भाव में मार्गी यानी सीधी चाल से चलेंगे। कर्क राशि में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है। बुध ग्रह का पहले भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको कोई विशेष रूप से लाभ नहीं मिलेगा। जिन लोगों को बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव मिल रहा होगा उन्हे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। आर्खिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं। बुध को मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी का ग्रह माना जाता है।

मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे
विज्ञापन
ज्योतिष में बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं। बुध को मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी का ग्रह माना जाता है।
Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
कुंडली में बुध को मजबूत करने के उपाय- बुधवार को भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं।
- बुधवार के व्रत रखें।
- बुधवार के दिन हरि चूड़ियों का दान करें।
- रोजाना आप बुध स्तोत्र का पाठ करें।
- बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करें।
- यदि संभव हो, तो आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।
- बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें।
- रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं।
- बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
- हरी मूंग की दाल का दान करें।