{"_id":"682db98902d26f0bcd0403ae","slug":"budh-gochar-2025-budh-ka-vrishabh-rashi-me-parivartan-mercury-transit-impact-on-gemini-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध का गोचर, जानिए मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध का गोचर, जानिए मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
Wed, 21 May 2025 06:07 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 21 May 2025 06:07 PM IST
सार
Budh Gochar 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। बुधदेव आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का बारहवां भाव मोक्ष, विदेश यात्रा और खर्चों को होता है।
विज्ञापन
बुध का वृषभ राशि में गोचर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
Budh Gochar 2025: बुध का गोचर बहुत ही कम अंतराल पर होता है। 7 मई को बुध मेष राशि में गोचर किया था और अब 23 मई को बुध वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह संचार, वाणी और तर्क क्षमता का कारक होता है। बुध के शुक्र की राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
बुध का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। बुधदेव आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का बारहवां भाव मोक्ष, विदेश यात्रा और खर्चों को होता है। बुध के गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने कुछ पुराने दोस्तों संग मेल-मिलाप करने का मौका मिलेगा। जो काम अधूरा था वह अब पूरा होगा। रोमांस के मामले में आपका रिश्ता पक्का हो सकता है।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं।

Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
बुध का कुंडली पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं।
Guru Uday In Mithun: 12 साल बाद बृहस्पति होंगे मिथुन में उदित, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी, धन और सम्मान
कुंडली में बुध को मजबूत करने के उपाय- बुधवार को भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं।
- बुधवार के व्रत रखें।
- बुधवार के दिन हरि चूड़ियों का दान करें।
- रोजाना आप बुध स्तोत्र का पाठ करें।
- बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करें।
- यदि संभव हो, तो आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।
- बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें।
- रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं।
- बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
- हरी मूंग की दाल का दान करें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन