फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Budh Gochar 2025 Budh Ka Vrishabh Rashi Me Parivartan Mercury Transit Impact On Aries

Budh Gochar 2025: बुध के वृषभ में गोचर करने से मेष राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Wed, 21 May 2025 08:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 08:34 AM IST
सार

Budh Gochar 2025: 23 मई को वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मेष राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Budh Ka Vrishabh Rashi Me Parivartan Mercury Transit Impact On Aries
Budh Gochar 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं। ज्योतिष में बुध बुद्धि, संचार, संवाद, व्यापार और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह होते हैं। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। बुध जल्दी-जल्दी ग्रह बदलने वाले ग्रह हैं। 23 मई 2025 को बुद्धि के कारक ग्रह बुध वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के गोचर से मेष राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन


बुध का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर 23 मई को आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए बुध ज्यादा लाभकारी ग्रह नहीं लेकिन बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। अनुकूल परिणाम की प्राप्ति हो गई है। बुध ग्रह के गोचर करने से लाभ की स्थितियां बन सकती है। इस दौरान दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। बुध के गोचर करने मीडिया के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। धन कमाने के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति और मुनाफा का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुध का कुंडली पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व  भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं।

Guru Uday In Mithun: 12 साल बाद बृहस्पति होंगे मिथुन में उदित, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी, धन और सम्मान

कुंडली में बुध को मजबूत करने के उपाय
  • बुधवार को भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं।
  • बुधवार के व्रत रखें।
  • बुधवार के दिन हरि चूड़ियों का दान करें।
  • रोजाना आप बुध स्तोत्र का पाठ करें।
  • बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करें।
  • यदि संभव हो, तो आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं।
  • बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
  • हरी मूंग की दाल का दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed