{"_id":"5b1a50314f1c1b624d8b538b","slug":"astrology-tips-how-to-reduce-bad-effect-of-planet-in-your-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष उपाय: सूर्य से राहु-केतु तक कभी नहीं कर सकेंगे आपको परेशान, अगर करेंगे ये आसान काम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
ज्योतिष उपाय: सूर्य से राहु-केतु तक कभी नहीं कर सकेंगे आपको परेशान, अगर करेंगे ये आसान काम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
कुंडली में अगर ग्रह भारी चल रहे हो तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। बनते काम बिगड़ने लगते हैं। ज्योतिष में सूर्य से लेकर राहु-केतु तक के भारी ग्रहों को शान्त करने के उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाय तो नौकरी, बिजनेस, घर-परिवार में कलह संबंधित तमाम तरह की परेशानियां दूर हो जाती है।
विज्ञापन
-सुबह उठते ही सबसे पहले धरती माता को प्रमाण करना चाहिए। इसके बाद अपने माता-पिता और बड़े का पैर छू कर आशीर्वाद लें।
- सुबह उठने के बाद और सूर्य को जल देने के पहले पशु-पक्षी से गाय, कुत्ता और चिड़ियों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसे करने से सभी ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
- तालाब,नदी में जाकर मछलियों और कछुओं को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए।
- गरीबों और असहायों को रोजाना खाने-पीने की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
- सुबह भोजन बनाते समय एक रोटी अग्निदेव के नाम से बनाकर निकालना चाहिए फिर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से ग्रहदोष कम होते हैं।