फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astrology tips and totke for how to success in examinations

ज्योतिष के ये उपाय परीक्षा में जरूर दिलाते है कामयाबी, करें ये खास उपाय

Tue, 12 Jun 2018 11:02 AM IST
हरिहर शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
हरिहर शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Updated Tue, 12 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
astrology tips and totke for how to success in examinations

नौकरी, परीक्षा या एडमिशन के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र व धार्मिक ग्रंथों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो सफलता का मार्ग खोलते हैं। जॉब या एडमिशन के लिए इंटरव्यू देने जाते समय हम पूरी तैयारी के साथ जाते हैं। इंटरव्यू अच्छा भी होता है, लेकिन सफल नहीं हो पाते। हम सोचते हैं कि कमी कहां रह गई? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ उपायों को अपनाकर आप सफल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र व धार्मिक ग्रंथों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो सफलता का मार्ग खोलते हैं। जब भी आपको इंटरव्यू देने जाना हो, तो सुबह सूर्योदय से पहले उठें और नहा-धोकर पूजा-पाठ करें। पूजा संपन्न होने के बाद सूर्यदेव को जल अवश्य अर्पित करें। इससे करियर में उजाला होता है और सफलता मिलती है। 
विज्ञापन


जिस दिन आपका इंटरव्यू हो, सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि के बाद 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इंटरव्यू में सफलता और नौकरी में बेहतर विकल्प पाने के लिए भाग्येश रत्न धारण करें। सफलता के लिए एक साबुत सुपारी को मौली में लपेटकर रख दें और इंटरव्यू में जाने से पहले उसकी पूजा कर घर से निकलें।  मान्यता है कि भगवान गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाने से इंटरव्यू व नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपको किसी नौकरी का बुलावा आया है और इंटरव्यू देने में दो से तीन दिन का समय है, तो सुबह-शाम पक्षियों को सात प्रकार का अनाज डालिए। गाय को हिंदू धर्मशास्त्रों में पूज्यनीय माना गया है। नौकरी में सफलता के उपाय के अंतर्गत इस तथ्य का लाभ उठा सकते हैं। जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं, तो गाय को गुड़ और आटा खिलाएं।
 
अगर आप नौकरी की तलाश में निकलते हैं या इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो रास्ते में कौवों को रोटी डाल दें। ऐसा करने पर आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कौवों को रोटी खिलाने के बाद पीछे मुड़ कर न देखें। इंटरव्यू के लिए निकलने से पहले नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद घर में पूजा स्थल पर 11 अगरबत्तियां जलाकर नौकरी मिलने की प्रार्थना करें। 

घर से निकलते समय दायां पैर पहले बाहर निकालें। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो सवा पाव उड़द की दाल का आटा लें। अब इस आटे की रोटियां बना लें। अब एक रुमाल लेकर इसमें रोटियों के 11 टुकड़े रख दें। अब इसमें से एक टुकड़ा अलग निकाल लें और उसके भी 11 टुकड़े कर दें। 

ऐसा करने के बाद इस मंत्र का जाप करें- ॐ नमो महादेवी सर्वकार्य सिद्धिकरणी नमो नम:। सरकारी नौकरी की आकांक्षा रखने वाले सोमवार के दिन एक सफेद कपड़ा लेकर इसमें काले चावल बांधकर मां काली को इसे अर्पित कर दें। ऐसा करने पर आपको शीघ्र ही नौकरी प्राप्त हो जाएगी। यह नौकरी में सफलता के उपाय में बहुत ही कारगर है।


जाते समय दान कीजिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनचाही नौकरी या इंटरव्यू में पास होने के लिए दान करना काफी लाभकारी होता है। जब भी घर से निकलें, किसी असहाय, गरीब व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या पैसे का दान जरूर करें। इससे सफलता का योग बनता है। अगर रास्ते में कोई काली गाय मिल जाए, तो उसे हरा चारा जरूर खिलाएं। यदि कोई व्यक्ति कुछ मांगता है, तो सामर्थ्य के अनुसार उसे दें, लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed